बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया है। अब स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को भी दो साल तक प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। 20 से 25 वर्ष की आयु वाले कला विज्ञान या वाणिज्य स्नातक योजना के लिए पात्र हैं जो बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक युवा 7 निश्चय पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया है। अब स्नातक पास बेरोजगार युवाओं को भी दो साल तक प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। 20 से 25 वर्ष की आयु वाले कला विज्ञान या वाणिज्य स्नातक योजना के लिए पात्र हैं जो बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक युवा 7 निश्चय पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं |
अब सरकार ने स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को भी इसमें शामिल कर लिया है। स्नातक पास कर चुके बेरोजगार युवक-युवतियां प्रति माह दो वर्षों तक भत्ते का लाभ ले सकेंगे।

युवाओं के हित में उठाया गया कदम
राज्य सरकार ने यह निर्णय रोजगार की तलाश कर रहे स्नातक युवाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत वे सभी स्नातक युवक-युवतियां, जिनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय अथवा संस्थान से कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, योजना का लाभ ले सकेंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण
सरकार ने योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। इच्छुक युवक-युवतियां 7 निश्चय पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद संबंधित अभ्यर्थी को सभी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), बसडीला में उपस्थित होना अनिवार्य है।











