‘सनम तेरी कसम’ से शुरू हुई पहचान
कहते हैं, वक्त बदलते देर नहीं लगती, और जब मेहनत व लगन साथ हो, तो मंज़िल खुद चलकर आती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ, जिन्होंने ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन जब यह फिल्म टीवी पर आई, तो दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। लोगों की मांग पर 7 साल बाद इस फिल्म को थिएटर में फिर से रिलीज़ किया गया, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ से पलटी किस्मत
हाल ही में रिलीज़ हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। करीब 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। यह सफलता हर्षवर्धन के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। फिल्म की सफलता के बाद अब हर्षवर्धन इंडस्ट्री के उभरते सितारों में गिने जा रहे हैं। फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने उनके अभिनय और मेहनत की जमकर तारीफ की है।
John Abraham के साथ ‘Force 3’ में दिखेंगे हर्षवर्धन
अब खबर है कि हर्षवर्धन राणे जल्द ही सुपरस्टार John Abraham के साथ एक्शन फिल्म ‘Force 3’ में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि हर्षवर्धन की जॉन से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह एक डिलीवरी बॉय थे। और आज वही डिलीवरी बॉय बॉलीवुड का नया एक्शन हीरो बन चुका है। हर्षवर्धन ने खुद इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर की फोटो शेयर कर यह घोषणा की। उन्होंने लिखा — “इस वक्त मैं सिर्फ जॉन सर जैसे फरिश्ते का शुक्रिया अदा कर सकता हूं, और ऊपरवाले का भी।”
मार्च 2026 से शुरू होगी ‘Force 3’ की शूटिंग
हर्षवर्धन ने बताया कि ‘Force 3′ की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियाँ साझा नहीं की गई हैं। फैंस इस नई जोड़ी — जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे — को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि क्या यह जोड़ी बॉलीवुड की अगली सुपरहिट एक्शन डुओ साबित होगी? फिलहाल इतना तय है कि हर्षवर्धन की “Force” अब सचमुच और भी बढ़ चुकी है !

















Leave a Reply