Advertisement

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

Ranveer Singh

जबरदस्त ओपनिंग का धमाका

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने 27 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज करवाई है। यह रणवीर सिंह की बीते छह साल में बतौर लीड एक्टर पहली बड़ी हिट साबित होती दिख रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी हैं।

दर्शकों में दिखा जोरदार उत्साह

डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था, जिसका असर ओपनिंग पर साफ दिखा। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या ‘धुरंधर’ इस साल की अन्य हिट फिल्मों छावा और सैंयारा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

नॉर्थ से साउथ तक मिला समान रिस्पॉन्स

फिल्म को पूरे देश में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खास बात यह रही कि नॉर्थ से लेकर साउथ तक दर्शकों ने फिल्म को बराबर प्यार दिया। कमाई के मामले में भी साउथ ने नॉर्थ का कड़ा मुकाबला किया, जिससे फिल्म की पैन इंडिया पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बड़े शहरों में शानदार ऑक्यूपेंसी

देशभर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी मजबूत रही। दिल्ली-एनसीआर में 40%, मुंबई में 34%, पुणे में 35%, जयपुर में 40%, लखनऊ में 40% और भोपाल में 29% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वहीं साउथ में— चेन्नई में 34%, हैदराबाद में 34% और बेंगलुरू में 35% की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली, जो फिल्म के लिए बेहतरीन शुरुआत साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *