Advertisement

अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया हवाई हमला, काराकास में कई धमाके

America

राजधानी काराकास और सैन्य ठिकानों पर धमाके

अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ा सैन्य हमला किया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात जोरदार धमाके सुने गए, जबकि नीचे उड़ते विमानों की आवाज़ से पूरे शहर में दहशत फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें गूंजीं, जिससे लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए।

इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी का दावा

रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप पर बमबारी की है, जहां सेना के शीर्ष ठिकाने मौजूद हैं। हमलों के बाद वेनेजुएला में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सरकार ने अमेरिका पर आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

सैन्य अड्डों के पास बिजली गुल, लोगों में दहशत

काराकास के दक्षिणी इलाके में, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास स्थित है, धमाकों के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विस्फोटों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों को शहर छोड़ते हुए भी देखा गया। हमलों के बाद राजधानी का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

अमेरिकी चेतावनी और हालिया घटनाओं से जुड़ा हमला

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब वेनेजुएला ने हाल ही में पांच अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि अमेरिका वेनेजुएला में जमीनी सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिकी सेना ड्रग तस्करी से जुड़ी नावों को भी निशाना बना रही थी, जबकि वेनेजुएला ने ड्रग तस्करी पर बातचीत की इच्छा जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *