Advertisement

15 अगस्त पर लाल किले में बारिश बनेगी चुनौती? IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

15 August

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मौसम की नजर

भारत 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इस बार मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक, समारोह के दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और दिन में कई दौर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

सुबह के वक्त 80% तक बारिश की संभावना

सबसे ज्यादा चिंता समारोह के मुख्य समय को लेकर है। IMD के 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे जारी तीन घंटे के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अगस्त सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच बारिश की संभावना 80 प्रतिशत तक है। इस दौरान करीब 4 से 6 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच भी बारिश की संभावना करीब 70 प्रतिशत बताई गई है।

PM के संबोधन के वक्त भी छाए रहेंगे बादल

यही वह समय है जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम VVIP मेहमान लाल किले पहुंचते हैं और प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। ऐसे में बारिश की संभावना ने आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों के लिए तैयारियों को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने लगातार भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है।

हल्की बारिश, लेकिन तैयारियों पर असर संभव

IMD के मुताबिक मुख्य रूप से बहुत हल्की से हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी देखने को मिल सकती है। यानी भारी बारिश का खतरा फिलहाल नहीं बताया गया है, लेकिन समारोह के दौरान हल्की बारिश भी व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकती है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि 15 अगस्त की सुबह दिल्ली का मौसम किस तरह करवट लेता है।

Read More:https://gbn24.com/mangal-milan-pm-modi-waves-the-tricolour-with-nda-mps-protest-over-jharkhand-issue-in-parliament-complex/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *