अचानक इस्तीफे से मचा हलचल
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) के चेयरमैन और पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आलोक राज ने इसी साल 1 जनवरी 2026 को अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। नियुक्ति के महज कुछ ही दिनों के भीतर उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। उनके इस फैसले के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सरकार को सौंपा इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, आलोक राज ने अपना इस्तीफा संबंधित विभाग और सरकार को सौंप दिया है। आलोक राज ने अपना इस्तीफा सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।
अनुभवी अधिकारी रहे हैं आलोक राज
आलोक राज एक वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारी रहे हैं। सेवा के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और प्रशासन से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया और बाद में BSSC के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली।
BSSC की भूमिका पर नजरें
उनके इस्तीफे के बाद अब BSSC की कार्यप्रणाली और आने वाली भर्तियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आयोग की जिम्मेदारियों को आगे कौन संभालेगा, इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।
आगे के फैसलों का इंतजार
फिलहाल सरकार की ओर से इस्तीफे पर औपचारिक प्रक्रिया और आगे की व्यवस्था को लेकर कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में आने वाले दिनों में नए चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
















Leave a Reply