Friday, May 17, 2024

Mexico मे मिला दुनिया का सबसे गहरा Blue Hole, सबमरीन भी फेल हुआ गहराई तक जाने मे

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

मेक्सिको (Mexico) की खाड़ी मे दुनिया सबसे गहरा ब्लू होल मिला है। यह मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में है। इसका नाम है ‘ताम जा ब्लू होल Taam Ja’ Blue Hole)’। अभी तक वैज्ञानिक इसकी गहराई तक न पंहुच पाए हैं और न ही इसकी गहराई नाप पाए हैं लेकिन शुरुआती गणना के अनुसार ये करीब 1,380 फीट गहरा है और समुद्र के नीचे की सतह में है।

ड्रैगन होल से भी ज्यादा गहरा है Blue Hole

इससे पहले सबसे गहरे गड्ढे का रिकॉर्ड दक्षिणी चीन सागर में मौजूद ड्रैगन होल के नाम था। यह 990 फीट गहरा था जबकि, ताम जा ब्लू होल चीन के गड्ढे से 390 फीट ज्यादा गहरा है। पिछले वर्ष छह दिसंबर को गोताखोरों ने इस गड्ढे को ढूंढ निकाला था। इस संबंध में बीते 29 अप्रैल को फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस जर्नल में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी।

तल तक जाने मे विफल

वैज्ञानिकों ने इसकी गहराई नापने के लिए कंडक्टिविटी, टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर (CTD) तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे समंदर के नीचे की सतह का रियल टाइम डेटा मिलता है। जिससे पता चलता है कि यह दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है। जिसकी तलहटी तक अभी कोई गोताखोर या सबमरीन जा नहीं पाई है।

क्या होते हैं Blue Hole? 

ब्लू होल (Blue Hole) यानी सिंकहोल। लेकिन ये पानी के अंदर होते हैं. ये जमीन के अंदर वर्टिकल गड्ढे होते हैं। जो बाद में नीचे सुरंगों का जाल से जुड़े होते हैं या फिर कभी-कभी नहीं भी जुड़े होते। इनकी तलहटी में आमतौर पर लाइमस्टोन, मार्बल और जिप्सम पाया जाता है। ऐसा ही एक प्रसिद्ध ब्लू होल बहामास का डीन्स ब्लू होल है। मिस्र का दहाब ब्लू होल या बेलीज का ग्रेट ब्लू होल है।

वैज्ञानिकों ने लिखा है कि इस गड्ढे की असली गहराई पता करने में थोड़ा समय और लग सकता है क्योंकि हमारे यंत्र उतनी गहराई तक नहीं जा सकते. CTD प्रोफाइलर 1640 फीट तक जा सकता है लेकिन अंडरवाटर करंट की वजह से उसका केबल टूटने का खतरा था। इसलिए उसे 1380 फीट से वापस खींच लिया गया

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे