Advertisement

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 के मामले में जमानत, अब रिहाई का इंतजार

Pappu Yadav

पप्पू यादव को मिली जमानत

पटना के तीन दशक पुराने मामले में बेऊर जेल में बंद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को सिविल कोर्ट से मंगलवार यानि आज जमानत मिल गई। अभी कल ही पटना पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी | जिसको लेकर माहौल में तनाव बना हुआ था | जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी | इसके अलावा आने जाने वाले हर एक शख्स की बारीकी से जाँच की | आज सुरक्षा के कड़े पहरे और सघन जांच के बीच एसीजेएम-1 की कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी।

31 साल पुराने मामले में हुई थी गिरफ़्तारी

पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था | बता दे की, मामला 1995 का है | मामला धोखाधड़ी से मकान किराये पर लेने और कब्ज़ा करने का था | मकान मालिक ने पटना के गर्दबानी थाने में मामला दर्ज किया था | जिसके बाद 6 जनवरी 2026 को पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया | शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने उनका मकान व्यक्तिगत उपयोग के नाम पर किराए पर लिया था, लेकिन बाद में उसका इस्तेमाल धोखे से सांसद के कार्यालय के रूप में किया जाने लगा। इस मामले में धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) समेत अन्य गंभीर धाराएं लगी थीं।

गिरफ़्तारी का सियासी एंगल

समन के बावजूद अदालत में पेश न होने पर MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मगर, इस मामले का सियासी एंगल भी सामने आया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने दावा किया कि पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में लगातार सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, इसलिए उन्हें इस पुराने केस में फंसाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *