Tuesday, April 30, 2024

Ramlala Surya Tilak: प्रभु राम का संपन्न हुआ सूर्यतिलक, देंखे Video

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

Ramlala Surya Tilak: आज रामनवमी के अवसर पर देश के कोने कोने में श्रीराम का जन्मोत्सव (Shri Ram Janamotsav) मनाया जा रहा है। सबसे खास बात ये है कि आज अयोध्या में 500 वर्षो के बाद भव्य तरीके से प्रभु का जन्मदिन मनाया जा रहा हैं।

आज सुबह रामलला का अभिषेक किया गया। जिसके बाद अब सूर्याभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे होने वाले सूर्याभिषेक की तस्वीरें और वीडियोस सामने आ चुकी है। वीडियो में आप देख सकते है यह बेहद मनमोहक दृश्य है, जिसमें सूर्य किरणें रामलला के ललाट पर पड़ते हुए तिलक कर रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gbn24 News (@gbn24.news)

12 बजे ही सूर्याभिषेक क्यों हुआ ?

दरअसल रामनवमी के दिन ही भगवान श्रीराम का दोपहर 12 बजे अभिषेक मुहूर्त में जन्म हुआ था। जिसके चलते आज के दिन को और भी खास बनाने के लिए रामलला का सूर्य तिलक किया गया है।

बता दें सुबह से ही अयोध्या राम मंदिर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे हुए हैं। भगवान के ललाट पर पड़ती सूर्य की किरणों को देख सबका मन भावुक हो गया। सूर्यदेव और भगवान श्रीराम का मिलन का नज़ारा इतना अद्भुत था कि हर किसी की नजरें टिकी रह गई भक्तों की आँखों में आँशु के साथ साथ अलग सी रौशनी देखने को मिली।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे