Advertisement

Vande Bharat Express Accident: बिहार में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आये 5 लोग, मातम का माहौल छाया

Vande Bharat Express Accident

बिहार के पूर्णिया जिले में एक दर्दनाक रेलवे हादसा हुआ | पूर्णिया के कस्बा थाना छेत्र में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर आज सुबह दशहरा देख कर आ रहे 5 लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये | बताया जा रहा है की इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है |

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 5 बजे हुई है | घायलों को तत्काल पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जानकारी के अनुसार, मरने वाले सभी लोग दशहरा देखकर लौट रहे थे | बताया जा रहा है की जोगबनी (अररिया) से दानापुर (पटना) जा रही ट्रेन के सामने अचानक आ गए |

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई | सुचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल टीम तुरंत पहुंच गई और जाँच शुरू की | पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है | रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक किशोर के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

यह घटना जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर हुई दूसरी मौत है। इससे पहले 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास इसी ट्रेन से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है | वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 17 सितंबर से शुरू हुआ था | इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था |

रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है | यह घटना फिर से रेलवे सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी को उजागर करती है और लोगों को रेलवे ट्रैक पार करते समय अधिक सतर्क रहने की चेतावनी देती है |