भव्या गांधी ने जताई शो में लौटने की इच्छा
लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले भव्या गांधी ने हाल ही में अपने कमबैक को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शो में वापस लौटना चाहेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हां, क्यों नहीं! मैं बिल्कुल शो में जाना चाहूंगा। मुझे मेरी लाइफ का क्लोजर मिल जाएगा।”
असित मोदी को बताया अपना पहला गाइड
भव्या ने आगे कहा कि उनका टैलेंट सबसे पहले असित कुमार मोदी (शो के निर्माता) ने पहचाना था। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा असित सर का आभारी रहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे यह बड़ा मंच दिया।” भव्या के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि उनके और शो की टीम के बीच रिश्ते अब भी सकारात्मक हैं।
फैंस में बढ़ी उत्सुकता और खुशी
भव्या गांधी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गया है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर भव्या दोबारा ‘टप्पू’ के रूप में लौटते हैं, तो यह शो के लिए एक यादगार पल होगा।
क्या होगी टप्पू की दोबारा एंट्री?
हालांकि शो के मेकर्स या असित मोदी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस अब भव्या की संभावित वापसी को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। अगर भव्या गांधी की वापसी होती है, तो यह निश्चित रूप से दर्शकों के लिए भावनात्मक और नॉस्टैल्जिक पल साबित होगा।

















Leave a Reply