योगी आदित्यनाथ का बयान: ‘नया बिहार अपने गौरव के लिए तैयार’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब नया बिहार अपने गौरव और आत्मसम्मान के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया के सामने अपनी ताकत और क्षमता का एहसास करा रहा है। योगी ने कहा कि यह वही भारत है जो आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और गौरवशाली बनने की दिशा में अग्रसर है।
‘राष्ट्र गौरव का उदाहरण है ऑपरेशन सिंदूर’
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान में गिरी थी, तब वहां हड़कंप मच गया था। उन्होंने कहा, “जब ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान में दस्तक दी थी, तब उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई थी। यही है नया भारत का राष्ट्र गौरव।”
‘नया भारत अब अपराध और आतंक नहीं सहता’
योगी ने कहा कि आज का भारत अपराध और आतंकवाद को देखकर चुप नहीं बैठता। अगर कोई देश भारत की सुरक्षा में सेंध लगाता है, तो भारत उसके घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने कहा, “भारत अब सिर्फ चेतावनी नहीं देता, बल्कि कार्रवाई करता है। जो देश हमारी सीमा पर नज़र डालता है, उसे सबक भी सिखाता है और ज़रूरत पड़े तो इलाज भी करता है।”
‘मोदी सरकार ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत’
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुहार लगाई, लेकिन भारत अपने रुख पर अडिग रहा। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने तय कर लिया था कि अब पाकिस्तान की हर हरकत का अंत होगा। नया भारत किसी भी साजिश को सहन नहीं करेगा।” योगी के इन बयानों से साफ है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मगौरव को मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।













Leave a Reply