Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मन में चल रही है हलचल, क्या उन्हें मिलेगा नोबेल पुरस्कार ?

Donald Trump for Nobel Prize

दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले नोबल पुरस्कारों की घोषणा अगले हफ्ते कर दी जाएगी। इस ऐलान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धड़कनें भी बढ़ गई होंगीं। ट्रंप आरंभ से ही इस पुरस्कार को पाने की लिए बेताब हैं। ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं और विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिने जाते हैं। ट्रंप ने अपनी तरफ से कई देशों के बीच संघर्ष रोकने का दावा करके खुद को नोबेल पुरस्कार पाने का प्रबल दावेदार बताया है |

इससे पहले भी कई बार हो चुके है नामित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2025 के नोबेल पुरस्कार के लिए पाकिस्तान और आर्मीनिया जैसे देशों ने नामित किया है। इससे पहले भी ट्रंप कई बार इस पुरस्कार के लिए नामित किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक यह पुरस्कार नसीब नहीं हुआ है। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप को 2018 से कई बार नामित किया गया है। दिसंबर में एक रिपब्लिकन सांसद ने उन्हें अब्राहम समझौते की मध्यस्थता के लिए भी प्रस्तावित किया था, जिसने इजरायल और कुछ अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य किया था।

कौन नामांकित कर सकता है ?

हजारों लोग नामों का प्रस्ताव कर सकते हैं। इनमें सरकारों और संसदों के सदस्य,वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष,इतिहास, सामाजिक विज्ञान, कानून और दर्शनशास्त्र के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और पूर्व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता या अन्य शामिल होते है। इस साल पुरस्कार के लिए 338 नामांकित शख्स हैं। इन नामों की पूरी सूची 50 साल तक गुप्त रहती है, हालांकि कुछ लोग अपने नामांकन खुद जाहिर कर देते हैं।

इस वर्ष का कार्येक्रम कब होगा ?

इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो रहे हैं। चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में की जाएगी। इसके बाद भौतिकी (मंगलवार), रसायन विज्ञान (बुधवार), साहित्य (गुरुवार), शांति पुरस्कार (शुक्रवार) और आर्थिक विज्ञान पुरस्कार (13 अक्टूबर) की घोषणाएं होंगी।

घोषणा के बाद कब मिलेंगे पुरस्कार ?

अक्तूबर माह में विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद ये पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार में लगभग 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि दी जाती है, साथ ही 18 कैरेट सोने का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं के बीच साझा किया जा सकता है।