Advertisement

भारत में Sanchar Saathi ऐप: क्या हमारी प्राइवेसी खतरे में है?

Sanchar Saathi app on mobile phone screen showing government surveillance warning

Sanchar Saathi ऐप की अनिवार्यता

सरकार पर अब यह आरोप लग रहा है कि वह बिना आपकी permission के आपके phone के अंदर झाँक सकती है। सभी mobile manufacturers को आदेश दिया गया है कि हर नए phone में “Sanchar Saathi” ऐप pre-installed होना चाहिए और पुराने phones में यह ऐप software update के साथ अनिवार्य रूप से install किया जाएगा। आदेश में यह भी लिखा है कि इसे न हटाया जा सकता है, न किसी तरह सीमित किया जा सकता है।

ऐप का दावा और सरकारी तर्क

सरकार का कहना है कि Sanchar Saathi एक cyber security app है, जो cyber fraud रिपोर्ट करने और खोए हुए phones को block/trace करने में मदद करेगा। सुनने में यह सुविधा अच्छी लगती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह ऐप सच में केवल सुरक्षा के लिए है, या इसके पीछे और भी उद्देश्‍य हैं।

ऐप की अनुमति और डेटा एक्सेस

ऐप की official listing बताती है कि इसे calls और SMS logs, आपकी photos, files और camera जैसी sensitive चीज़ों तक access चाहिए। जबकि यही सुविधाएँ पहले से Sanchar Saathi की website पर उपलब्ध हैं, फिर इसे हर phone में compulsorily install करने की आवश्यकता क्या है? विपक्ष का कहना है कि यह “big boss निगरानी” जैसा है, जहां हर movement और interaction सरकार की नज़र में रहेगा। कई लोग इसे Russia और China जैसे surveillance models यानी निगरानी के तरीके से तुलना कर रहे हैं — इसका मतलब है कि सरकार नागरिकों की हर गतिविधियाँ और डेटा पर नज़र रखती है।

मंत्री का बयान और आदेश में विरोधाभास

Communication Minister Jyotiraditya Scindia कहते हैं कि users ऐप को delete कर सकेंगे, लेकिन official order कुछ और कहता है — जिससे confusion बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट नहीं होता कि नागरिकों के पास वास्तव में कितनी स्वतंत्रता है।

डेटा प्राइवेसी पर बड़ा सवाल

इसके साथ ही नया Data Protection Act सरकार को chat, photos और किसी भी personal data तक बिना permission पहुँच का अधिकार देता है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है — क्या भारत में हमारा data सच में private है? अपने विचार comments में बताइए और ऐसी खबरों के लिए GBN24 को follow करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *