Advertisement

जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- वीडियो देखने का समय नहीं

जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- वीडियो देखने का समय नहीं

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने मना सुनवाई करने से मना कर दिया है जस्टिस सूर्यकांत ने बोला की हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हालांकि, सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है , और उन्होंने वकील से यह भी कहा कि वह कोर्ट का समय बर्बाद न करे और अपना भी समय बर्बाद न करे
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। विपक्ष लगातार सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे।

तत्काल सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का रुख

याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग की गई। दलील दी गई कि प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कार्रवाई गंभीर प्रकृति की है और अदालत को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

हालांकि, CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि अदालत के समक्ष कई महत्वपूर्ण मामले पहले से लंबित हैं। ऐसे में केवल वीडियो दिखाकर तुरंत सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती।

CJI ने वीडियो देखने से किया इनकार

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को घटना का वीडियो दिखाने की भी कोशिश की गई। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि फिलहाल उनके पास वीडियो देखने का समय नहीं है। इसके बाद उन्होंने यह भी जोड़ा कि वकील न तो कोर्ट का समय बर्बाद करें और न ही खुद अपना समय बर्बाद करें.

जंतर-मंतर पर क्या हुआ था?

हाल ही में जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

वहीं, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया और कई लोगों को चोटें आईं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया।

पुलिस कार्रवाई पर जारी है सियासत

पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को घेर रहे हैं। कांग्रेस समेत कई दलों ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आवाज उठाई है और कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग की है।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि उसने केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नियमों के तहत की गई।

अब आगे क्या होगा?

याचिकाकर्ता ने अपनी बाते रखते हुये यह भी बताया कि प्रदर्शन कर रहे छात्र कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के सामने रखना चाहते है। जिसमें नीट पेपर का सही तरीके से आयोजन करना। साथ ही, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार सहित कई मुद्दे शामिल हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाया जाये ताकि आने वाले समय में कोई दिक्कत छात्रों को न हो। जिससे एक बेहतरीन कल की शुरुवात हो
फिलहाल, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई का मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई और इस मामले में आने वाले आदेश पर टिकी है।

Read More https://gbn24.com/neet-paper-leak-issue-reaches-pms-residence-congress-stages-massive-protest-rahul-and-priyanka-corner-the-government/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *