NEET-UG 2026 पेपर चोरी मामले में आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिले सबूत,चार्जशीट से रखा बाहर
नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान उसे संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के खिलाफ ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि वह प्रश्नपत्र की चोरी या उसके वितरण में शामिल था। इसी वजह से CBI ने इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की।
FIR में क्यों था नाम?
CBI के मुताबिक, NEET-UG 2024 पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस ने प्रारंभिक FIR दर्ज की थी। उस समय संजीव मुखिया का नाम इसलिए जोड़ा गया था क्योंकि वह पहले भी अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों में आरोपी रह चूका है । बाद में यह मामला CBI को सौंप दिया गया।
CBI जांच में क्या सामने आया?
एजेंसी ने बताया कि उसने पूरे मामले की विस्तृत जांच की और पेपर चोरी, उसके वितरण तथा इससे लाभ पाने वाले लोगों की पहचान की। इस जांच के दौरान कुल 45 आरोपियों के खिलाफ पटना की विशेष अदालत में कई चार्जशीट दाखिल की गईं। हालांकि, संजीव मुखिया के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष या ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसे इस केस में आरोपी नहीं बनाया गया।

पूछताछ भी हुई थी
CBI ने बताया कि संजीव मुखिया शुरुआती दौर में फरार था। बाद में बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। चूंकि उसका नाम FIR में शामिल था, इसलिए CBI ने भी उसे अपनी हिरासत में लेकर NEET-UG 2024 मामले में पूछताछ की। लेकिन जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई ऐसा प्रमाण नहीं मिला, जिससे उसकी भूमिका साबित हो सके।
जमानत मिली, लेकिन अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत
CBI ने कहा कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण संजीव मुखिया को NEET-UG 2026 केस में जमानत मिल गई। हालांकि, वह अभी भी बिहार पुलिस द्वारा दर्ज अन्य मामलों के कारण न्यायिक हिरासत में है।
CBI का दावा
एजेंसी का कहना है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से की गई है। जांच में शामिल सभी आरोपियों और लाभार्थियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। CBI ने यह भी दोहराया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संजीव मुखिया को जानबूझकर जांच से बाहर रखने का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है। हाल ही में NEET पेपर लीक 2026 की जांच में CBI ने बड़ा खुलासा किया था। एजेंसी ने बताया कि कोचिंग सेंटर संचालक के पास से बरामद 136 हाथ से लिखे सवालों में से 111 प्रश्न NEET परीक्षा में आए थे।













Leave a Reply