Sunday, May 19, 2024

Shivpal Yadav के खिलाफ मुकदमा दर्ज, Mayawati को लेकर दिया था विवादित बयान

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

ईशा दुबे

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रमुख मायावती (Mayawati ) को लेकर अभद्र टिप्पणी करना सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को भारी पड़ गया है। बदायूं के सिविल लाइंस थाने में शिवपाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जहां BSP जिलाध्यक्ष आरपी त्यागी (RP Tyagi) की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर अपशब्द कहने और द्वेष बढ़ाने की धाराएं लगाई गई हैं।

आपको बता दे कि शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 यानी की जानबूझकर अपमान करना और धारा 505 सामाजिक उपद्रव फैलाने के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्यकर्ताओं में रोष

इस मामले में बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया था..साथ ही चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में रोष का माहौल है।

जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो की जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरपी त्यागी का कहना है कि कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए। आपको बता दें कि शिवपाल के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। समाजवादी पार्टी यहां से पहले भी अपने दो उम्मीदवार बदल चुकी है।

समाजवादी पार्टी ने पहले इस सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा था। बाद में एक अन्य सूची में पार्टी ने धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया। इसके बाद एक अन्य लिस्ट जारी कर शिवपाल यादव की जगह बदायूं सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे