Advertisement

दिल्ली में आतंकी साजिश का खतरा: लाल किला और चांदनी चौक हाई अलर्ट पर, मंदिरों पर हमले की आशंका

Lashkar e taiba

सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकवादी संगठन Lashkar-e-Taiba लाल किले और चांदनी चौक स्थित मंदिर को निशाना बना सकता है। आशंका जताई गई है कि IED के जरिए विस्फोट की साजिश रची जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा चुकी हैं और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं।

लाल किला और चांदनी चौक पर विशेष नजर

सूत्रों के मुताबिक, लाल किला के आसपास विशेष चौकसी बरती जा रही है। साथ ही चांदनी चौक क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट के बाद बदले की मंशा से भारत में बड़ी वारदात की योजना बनाई जा सकती है। हालांकि उस हमले की जिम्मेदारी Islamic State ने ली थी।

पहले भी मिल चुकी है चेतावनी

खुफिया एजेंसियों ने एक महीने पहले भी चेतावनी जारी की थी कि कुछ आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली सहित कई बड़े शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके मद्देनकर प्रमुख धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

10 नवंबर 2025 के विस्फोट की पृष्ठभूमि

यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की घटना के तीन महीने बाद सामने आया है। उस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। जांच में डीएनए परीक्षण के आधार पर फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े एक आरोपी की पहचान सामने आई थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर इनपुट की गंभीरता से जांच कर रही हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Read More: https://gbn24.com/category/state/delhi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *