विश्व कप जीत में शेफाली की निर्णायक भूमिका
महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की भूमिका सबसे अहम रही। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी निरंतरता और आत्मविश्वास ने टीम को चैंपियन बनाने की नींव रखी।
फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी
फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शेफाली ने अपने करियर की यादगार पारी खेली। शेफाली वर्मा को ये अवार्ड पिछले महीने नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में शानदार खेल के लिए मिला है। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में शेफाली वर्मा 87 रन तेजतर्रार पारी खेली थी। वहीं मैच में 2 अहम विकेट भी चटकाई थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और अंततः खिताब अपने नाम किया।
प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान
फाइनल में निर्णायक प्रदर्शन के लिए शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। यह सम्मान उनके साहसिक खेल और मैच को पलटने की क्षमता का प्रमाण था। बड़े मंच पर उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। टीम इंडिया की जीत के जश्न में शेफाली की मुस्कान पूरे टूर्नामेंट की कहानी बयां कर रही थी।
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब
विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने शेफाली वर्मा को नवंबर महीने का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना। यह अवॉर्ड न सिर्फ उनके फाइनल की पारी, बल्कि पूरे महीने के प्रभावशाली प्रदर्शन का सम्मान है, जिसने उन्हें विश्व क्रिकेट की नई स्टार बना दिया।

















Leave a Reply