Advertisement

नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हज़ार रूपए भेजे

CM Nitish Kumar gift to womens

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य की 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हज़ार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी है | नीतीश कुमार ने आज “मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना” की पहली किश्त ट्रांसफर की और लाभार्थियों को सम्बोधित किया है | एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे | वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी महिलाओं ने भी अपनी बात रखी |

नीतीश कुमार ने कहा, “26 सितंबर को पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी, तब 75 लाख महिलाओं को राशि दी गई थी | अब कुल 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल जायेगा | जो महिलाएं शेष रह गई है, उन्हें 6 अक्टूबर को राशि भेजी जाएगी और उसके बाद हर हफ्ते राशि दी जाएगी” | जिनका रोजगार चलेगा उन्हें आगे 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाई गुहार, महिलाओं से कहा चुनाव पर दीजियेगा ध्यान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं से चुनावी तैयारियों पर गौर करने को कहा | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिला लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आ रहा है, आप लोग ध्यान दीजिएगा | केंद्र के सहयोग से बिहार में खूब काम हो रहा है | इस योजना का लाभ, राज्य के हर परिवार को मिलेगा |

CM नीतीश कुमार ने विपक्ष पर कसा तंज

उन्होंने लालू-राबड़ी की सरकार पर हमला करते हुए कहा, “आप सब जानते हैं कि हम लोगों के पहले जो सरकार थी कोई काम नहीं किया | आरजेडी शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा की साल 2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं किया गया था | बहुत बुरा हाल था | जब हम लोगों की सरकार आई तब से हम लोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं | राज्य में कानून का राज है | सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है” | इसी तरह आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की और भी उपलब्धियां बताईं |