Advertisement

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

ANKIT

जिम से निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार हमलावरों ने बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते समय उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अंकित पर करीब 20 राउंड फायर किए। इस हमले में उन्हें कई गोलियां लगीं, जिनमें सिर में लगी गोली भी शामिल बताई जा रही है। हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

हमले के बाद मौके से फरार हुए आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से मिली थी पहचान

35 वर्षीय अंकित बलियान हरियाणवी म्यूजिक और यूट्यूब की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। वह अपने चर्चित गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ के लिए खास तौर पर जाने जाते थे। उनकी हत्या की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और परिचितों में शोक की लहर है।

हत्या की वजह पर सस्पेंस, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल अंकित बालियान की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चार हमलावरों ने अंकित को निशाना क्यों बनाया और इस वारदात के पीछे किसका हाथ है.

READ MORE: https://gbn24.com/gir-national-park-video-controversy-actress-rakul-preet-singh-walking-in-the-forest-social-media-uproar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *