डियाजियो कंपनी ने टीम बेचने का किया ऐलान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है। टीम की मौजूदा मालिक कंपनी डियाजियो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह फ्रेंचाइजी बेचने जा रही है। यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही व्यावसायिक रणनीति के तहत लिया गया है। कंपनी का कहना है कि वह अब अपने कोर बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। RCB के नए मालिक की तलाश की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
IPL 2026 से पहले पूरा होगा सौदा
डियाजियो ने स्पष्ट किया है कि RCB की बिक्री IPL 2026 सीजन से पहले की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक यह सौदा पूरा हो जाए | इस बीच, टीम का प्रबंधन और संचालन वर्तमान व्यवस्था के अनुसार चलता रहेगा। कंपनी चाहती है कि ट्रांजिशन प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी हो। संभावना है कि नए मालिक को अगले सीजन से पहले ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
फैंस में मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला
RCB के प्रशंसकों के बीच इस खबर के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस इसे टीम के लिए नए युग की शुरुआत मान रहे हैं। वहीं, कई लोग इस फैसले से निराश हैं क्योंकि RCB का नाम डायजेओ से लंबे समय से जुड़ा रहा है। टीम की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
RCB के प्रदर्शन और भविष्य पर नजरें टिकीं
RCB हमेशा से IPL की सबसे चर्चित टीमों में रही है। टीम में विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी की मौजूदगी ने इसकी पहचान और मजबूत की है। अब देखना यह होगा कि नए मालिक आने के बाद टीम के संचालन में क्या बदलाव आते हैं। कंपनी ने विश्वास जताया है कि बिक्री की यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक संपन्न हो जाएगी | इस कदम से यह साफ होता है कि डियाजियो अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं |

















Leave a Reply