बिगड़ते राजनयिक संबंधों का क्रिकेट पर प्रभाव
भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक हालात का असर अब क्रिकेट जगत में भी साफ नजर आने लगा है। बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह बड़ा फैसला लिया है।
BCCI ने KKR को दिए स्पष्ट निर्देश
बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया है कि वह मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि यह फैसला भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर लिया गया है। बोर्ड का मानना है कि इन परिस्थितियों में बांग्लादेशी खिलाड़ी की भागीदारी उचित नहीं होगी।
9.20 करोड़ में खरीदे गए थे मुस्तफिजुर
गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि अब इस फैसले के बाद वह इस सीजन में मैदान पर उतरते नजर नहीं आएंगे। यह फैसला फ्रेंचाइजी और क्रिकेट फैंस दोनों के लिए चौंकाने वाला माना जा रहा है।
रिप्लेसमेंट की अनुमति, राजनीति और खेल की टकराहट
बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि KKR चाहे तो मुस्तफिजुर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। यह घटनाक्रम दिखाता है कि कई बार खेल और राजनीति एक-दूसरे से अलग नहीं रह पाते। आईपीएल 2026 से पहले लिया गया यह कदम क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है |

















Leave a Reply