Advertisement

रांची प्रोटेस्ट में अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने तोड़ा अपना water fast , सोनम वांगचुक ने किया वीडियो कॉल पर बात

रांची प्रोटेस्ट में अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने तोड़ा अपना water fast , सोनम वांगचुक ने किया वीडियो कॉल पर बात

झारखण्ड रांची: देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से की बात जिसके बाद वह अपने अनशन में पानी पीने के लिए राजी हो गए है। साथ ही वह सोनम वांगचुक के सामने शर्त रखे कि वे वांगचुक के आने के बाद ही अपना अनशन तोड़ेंगे लगातार आग्रह के बाद महतो पानी पीने के लिए राजी हो गए। वही वांगचुक ने भरोसा दिलाया है कि वह जल्दी ही रांची आएंगे और प्रदर्शन का समर्थन करेंगे।

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन ने एक नया मोड़ ले लिए है। जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो कई दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। साथ ही देवेंद्र महतो ने शर्त रखी थी कि वे तभी अपना अनशन तोड़ेंगे जब सोनम वांगचुक खुद उनसे मिलने रांची आएंगे।

सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो को क्या बोला ?

रांची में चल रहे प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र महतो से सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर बात की. जिसके बाद सोनम वांगचुक ने महतो से अपील की कि वह अपनी सेहत का ख्याल करे. साथ ही पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीते रहें। महतो ने वांगचुक का आग्रह मान लिया और पानी ग्रहण किया। आज रांची में 12 दिन से आंदोलन चल रहा है।

महतो ने की सोनम वांगचुक से अपील

फ़ोन पर बात करने के दौरान देवेंद्र महतो ने वांगचुक से कहा कि मैं आपका बहुत सम्मान करता हु। मैं चाहता हूँ कि आप रांची आएँ। महतो ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वे वांगचुक के सामने ही जल ग्रहण करे। जिसके बाद सोनम वांगचुक ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही प्रदर्शन का समर्थन करने रांची आएंगे। वांगचुक ने महतो से बात करने के दौरान बताया कि पानी और नमक भी नहीं लेंगे तो लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे।

अनशन का अर्थ खुद को नुकसान पहुँचाना नहीं है – वांगचुक

सोनम वांगचुक ने महतो को समझाया कि अनशन का अर्थ अपने आप को नुकसान नहीं पहुंचना है बल्कि गहरी नीद में सोये हुए सरकार को जगाना होता है। सनम वांगचुक ने यह भी समझाया कि महात्मा गांधी भी जब अनशन पर बैठते थे तो वह पानी में नींबू मिलकर पीते थे। उनके अनुसार शहद और नींबू जैसी चीज़ें शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करती हैं।

वांगचुक की अपील के बाद महतो ने ग्रहण किया पानी

सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो से किया अपील की वह अनशन के दौरान वह पानी पिए। बता दें कि यह प्रदर्शन जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है और परीक्षार्थी लगातार स्टेडियम में डटे हुए हैं।

कौन है देवेंद्र महतो?

देवेंद्र नाथ महतो रांची के एक गांव से हैं और बुंडू से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची से उच्च शिक्षा हासिल की। वे संस्कृत, कुरमाली सहित जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं में परास्नातक हैं और हजारीबाग से बीएड भी कर चुके हैं। वे 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में तमाड़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार भी रह चुके हैं। महतो 2015 से छात्र आंदोलनों से जुड़े हैं और छठी जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन के दौरान उनकी मां का निधन हो गया था। कॉकरोच जनता पार्टी ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

Read More https://gbn24.com/protests-intensify-following-sonam-wangchuks-removal-abhijit-dipke-announces-a-fast-unto-death/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *