Advertisement

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का आज होगा ऐलान, चुनावी रणभूमि तैयार

BIHAR ELECTION 2025

पार्टियों और मतदाताओं के लिए आई बड़ी खबर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का इंतज़ार कर रही पार्टियों और वोटरों के लिए बड़ी खबर आई है | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इंतज़ार की घड़ियां समाप्त होने जा रही है | आज चुनाव आयोग ऐलान करेंगे की बिहार विधानसभा चुनाव कब होने जा रहा है | साथ ही कितने चरणों में होगा | यह भी पता चलेगा की वोटो की गिनती कब तक हो जाएगी |

कितने बजे और कहा होगी प्रेस कांफ्रेंस ?

चुनाव आयोग ने आज ही एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है | आज शाम को 4 बजे ही प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है | चुनाव की प्रेस कांफ्रेंस नई दिल्ली स्तिथ विज्ञान भवन में होने जा रही है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस में यह साफ हो जायेगा की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होने वाला है | इसमें वोटिंग काउंटिंग से लेकर चुनाव संपन्न तक की सभी जानकारी मिल जाएगी |

2020 में कितने चरणों में हुआ था चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 3 चरणों में कराए गए थे। उस वक्त कोरोना काल के चलते चुनाव को तीन चरणों में कराए जाने का फैसला लिया गया था। ऐसे में इस बार इस बात की पूरी संभावना है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में संपन्न करा दिया जाएगा।

कब हो सकती है पहली वोटिंग ?

एक सूत्र ने बताया कि इस बात की पूरी उम्मीद है कि चुनाव आयोग महापर्व छठ के संपन्न होते ही वोटिंग का पहला दिन रखेगा। यानी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पहले फेज की वोटिंग 28 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन रखी जाएगी। जिससे की छठ 15 नवंबर से पहले मतगणना करवा कर चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव को संपन्न करा लेगा।

2025 का चुनावी मुकाबला होगा रोमांचक

आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मुकाबला राजद-कांग्रेस गठबंधन से होगा। 2020 में राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि भाजपा और जदयू ने मिलकर 117 सीटें जीती थीं। इस बार चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज भी उतरने जा रही है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।