Advertisement

Haryana Voter ID Controversy: क्या लारिसा नेरी की फोटो ने भारतीय वोटिंग सिस्टम को झकझोर दिया?

Haryana Voter ID Controversy

राहुल गांधी के आरोप के बाद अचानक सुर्खियों में आईं लारिसा नेरी

भारत में चल रहे वोट चोरी विवाद के बीच ब्राज़ील की हेयरड्रेसर लारिसा नेरी का नाम अप्रत्याशित रूप से चर्चा में आ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि उसने हरियाणा में “22 बार वोट डाला।” लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि लारिसा नेरी ने कभी भारत का दौरा तक नहीं किया है।

फोटो Unsplash वेबसाइट से हुई थी डाउनलोड

लारिसा नेरी ने बीबीसी को बताया कि शुरुआत में उन्हें यह सब एक मज़ाक लगा, लेकिन जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो वह डर गईं। यह तस्वीर वर्ष 2017 में ब्राज़ील के फ़ोटोग्राफ़र मैथ्यूस फ़ेरेरो ने ली थी और उसे Unsplash वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने वही तस्वीर डाउनलोड कर भारतीय मतदाता सूची में इस्तेमाल कर ली।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और डर का माहौल

नेरी और फ़ेरेरो दोनों ने बताया कि अचानक बढ़ी इस सुर्ख़ियों से वे घबरा गए। अनजान लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भद्दे कमेंट करने लगे और निजी संदेश भेजने लगे। नेरी ने कहा, “मैं तो ब्राज़ील के चुनावों में भी दिलचस्पी नहीं रखती, किसी दूसरे देश की राजनीति में मेरा क्या लेना-देना!”

एक तस्वीर से भारत-ब्राज़ील के बीच उठा राजनीतिक तूफ़ान

फ़ोटोग्राफ़र फ़ेरेरो का कहना है कि यह पूरा मामला उनके लिए किसी साइबर हमले जैसा लगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर इससे भारत में चुनावी गड़बड़ी उजागर होती है, तो यह एक सकारात्मक परिणाम हो सकता है। एक साधारण तस्वीर अब ब्राज़ील से भारत तक एक राजनीतिक तूफ़ान का केंद्र बन गई है — जिसने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों दोनों में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *