बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है | बिहार में पहले चरण की वोटिंग से पहले नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ी घोषणा कर दी है | उन्होंने कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी देंगे | उन्होंने युवाओ के लिए रोजगार देने का वादा किया है और बेरोजगारी को हटाने का दावा कर रहे है | इस योजना से बिहार की राजनीती में हलचल हो गयी है |

चुनावी घोषणा से मची राजनीति में हलचल
तेजस्वी यादव ने पटना में गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की जहां उन्होंने कहा कि बिहार में अब “नौकरी का नवजागरण” होगा | वे एक नया मॉडल लागू करेंगे, जिस परिवार के पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उसके एक सदस्य को अनिवार्य रूप से सरकारी नौकरी दी जाएगी | तेजस्वी यादव ने कहा की बिहार में नौकरी की बहार आएगी | हम जो भी बोलते है वो करके दिखाते है | 20 सालों में भाजपा ने कोई नौकरी नहीं दी |
रोजगार मॉडल का किया वादा
सामाजिक न्याय के साथ बिहार में आर्थिक न्याय होगा | आरजेडी जो बोलती है, करती है | सरकार बनने के बाद 20 दिन के अंदर आयोग बनाएगी | सबको पक्का घर देंगे | हर घर नल पहुंचाएंगे | बिहार अब बदनाम नहीं होगा | हम घोषणा कर ठगने का काम नहीं करते हैं | हर घर जॉब का वादा है | तेजस्वी ने जो कहा है, किया है | तेजस्वी ने आगे कहा की, जॉब यानि जश्न ऑफ बिहार |
रोजगार, घर और नल से बदलेगा बिहार
सरकारी स्तर पर फैक्ट्री लगाएंगे | हर सरकार में भागीदारी, युवाओं को हिस्सेदारी | सरकारी नौकरी के लिए कानून लाएंगे | राजद नेता के इस बयान ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है | उन्होंने आगे कहा की मेरा कर्म बिहार है और मेरा धर्म बिहारी है | पूरा बिहार एक स्वर से आशीर्वाद दे रहा है | 14 नवंबर को नतीजे के बाद से बिहार आगे बढ़ेगा | जो कहा है, जरूर करेंगे |












