वीडियो शुरू होते ही जुड़ेगा View
YouTube 24 अगस्त 2026 से Views गिनने के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए सिस्टम के तहत अब लंबे वीडियो और Live Streams में भी जैसे ही वीडियो शुरू होगा, View काउंट होना शुरू हो जाएगा। यह तरीका Shorts में पहले से लागू है।
Public Views में दिख सकता है बड़ा उछाल
इस बदलाव के बाद क्रिएटर्स के वीडियो पर Public Views की संख्या पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ सकती है। यानी किसी वीडियो को मिलने वाले Views का आंकड़ा ज्यादा दिखाई दे सकता है, खासकर उन कंटेंट पर जिन्हें बड़ी संख्या में लोग तुरंत खोलकर देखते हैं।

ज्यादा Views का मतलब ज्यादा Engagement नहीं
हालांकि, बढ़े हुए Views को सीधे बेहतर Performance या Engagement का संकेत मानना सही नहीं होगा। किसी वीडियो की वास्तविक सफलता समझने के लिए सिर्फ Public Views पर निर्भर रहने के बजाय यह देखना जरूरी होगा कि दर्शकों ने वीडियो को कितनी देर तक देखा और किस तरह प्रतिक्रिया दी।
Watch Time और Retention पर रखें नजर
क्रिएटर्स के लिए अब Watch Time, Audience Retention, Likes, Comments और अन्य Engagement Metrics ज्यादा अहम हो जाएंगे। आसान शब्दों में कहें तो 24 अगस्त के बाद Views बढ़ना आसान दिख सकता है, लेकिन दर्शकों को वीडियो पर बनाए रखना ही असली चुनौती होगी।













Leave a Reply