Advertisement

Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार, BCCI से Mohsin Naqvi ने क्यों मांगी माफ़ी ?

Mohsin Naqvi Controversy

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता। इस जीत के बाद एशिया कप ट्रॉफी को लेकर विवाद खड़ा हुआ जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था जिसके बाद मोहसिन ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए। अब मोहसिन ने बीसीसीआई से माफी मांगी है। पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई से माफी मांगी है। मोहसिन ने बीसीसीआई से माफी तो मांग ली, लेकिन उन्होंने अभी भी एशिया कप ट्रॉफी को भारत को वापस करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं। इसका मतलब ट्रॉफी को लेकर चल रहा ये विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।

मोहसिन नकवी ने BCCI से मांगी माफ़ी

पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई से माफी मांगी है। मोहसिन ने बीसीसीआई से माफी तो मांग ली, लेकिन उन्होंने अभी भी एशिया कप ट्रॉफी को भारत को वापस करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी और 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। भारतीय टीम के इस खिताब के जीतने के बाद ट्रॉफी को लेकर जमकर विवाद हुआ, जो अभी तक थमा नहीं है।

बीसीसीआई ने क्या कहा ट्रॉफी को लेकर ?

मोहसिन काफी देर तक स्टेज पर खड़े रहे और भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने ना लेने का फैसला किया। इसके बाद मोहसिन नकवी स्टेज से उतरे और ट्रॉफी और मेडल सीधे अपने होटल ले गए। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाया और वह अपने होटल चले गए। बीसीसीआई ने बाद में पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को ट्रॉफी जल्द से वापस करने को कहा और ये तक कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो आईसीसी में इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले लेंगे तो वह उन्हें सौंप देंगे।

इस पर बीसीसीआई ने जवाब देते हुए कहा कि वह आकर ट्रॉफी नहीं लेंगे। जब आप वहां थे, तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली थी, अब क्या आप सोचते हैं कि वह खुद ट्रॉफी लेंगे?