सुरभि ज्योति ने बेटी के नाम से उठाया पर्दा, ‘कुबूल है’ के इस किरदार से है खास कनेक्शन
टीवी सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी का आइकॉनिक किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नन्ही बेटी के एक महीने पूरे होने पर फैंस के साथ एक बेहद खास पल साझा किया। इस मौके पर सुरभि और उनके पति सुमित सूरी ने पहली बार अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया, जिसे जानकर फैंस काफी भावुक हो गए।

सुरभि ज्योति का इमोशनल पोस्ट
सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन उसकी मासूम झलक ने सभी का दिल जीत लिया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम ‘सहर (Seher)’ है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सुबह की पहली किरण की तरह तुम हमारी जिंदगी में आईं और सब कुछ रोशन कर दिया।” सुरभि के इस पोस्ट को साझा करते ही उनके फैंस, करीबी दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने कमेंट सेक्शन में नन्ही सहर पर जमकर प्यार और दुआएं बरसाना शुरू कर दिया है।
क्यों सुरभि ज्योति के लिए बेहद खास है ‘सहर’ नाम?
दिलचस्प बात यह है कि ‘सहर’ नाम का खास कनेक्शन सुरभि के सुपरहिट टीवी शो ‘कुबूल है’से भी जुड़ा हुआ है। इस शो में सुरभि ने डबल रोल निभाया था, जिसमें उनके किरदारों के नाम सनम और सहर थे। अब उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी उसी लोकप्रिय किरदार से प्रेरित होकर रखा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अक्टूबर 2024 में की थी शादी
सुरभि ज्योति ने अक्टूबर 2024 में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक निजी समारोह में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद 13 जून 2026 में दोनों ने अपनी पहली संतान, एक बेटी, का स्वागत किया। बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनकी जिंदगी अब प्यार और खुशियों से भर गई है। एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने कबूल है के अलावा नागिन 3 , कोई लोट आया है और इश्कबाज जैसे सुपरहिट सीरियल के साथ साथ कई म्यूजिक वीडियोज और वेब प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी है
बेटी के नाम के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने सुरभि और सुमित को ढेरों शुभकामनाएं दीं। फैंस ‘सहर’ नाम की तारीफ करते हुए इसे बेहद खूबसूरत और अर्थपूर्ण बता रहे हैं।
Read More: https://gbn24.com/indian-soil-shaken-by-an-earthquake-once-again-tremors-felt-in-maharashtra/

















Leave a Reply