Advertisement

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां

अजय देवगन की 'धमाल 4' को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां

वेलकम टू द जंगल के बाद सिनेमा देखने वालो के लिएमनोरंजन करने की एक और बड़ी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म आ गई है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के पहले ही दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ( ट्विटर) पर दर्शकों ने अपनी राय साझा करनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों को OG गैंग पसंद आया तो कुछ ने जोक्स की बुराई की। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को लेकर मिली-जुली राय देखने को मिल रही है।

धमाल 4 का ट्विटर रिव्यू
कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म ने ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पुरानी कॉमिक शैली को बरकरार रखा है। स्लैपस्टिक कॉमेडी, मजेदार परिस्थितियां और स्टारकास्ट की टाइमिंग ने फैमिली ऑडियंस का अच्छा मनोरंजन किया है। कुछ यूजर्स ने इसे “पैसा वसूल एंटरटेनर” बताया और पुराने किरदारों की वापसी की तारीफ की।
हालांकि, हर दर्शक फिल्म से पूरी तरह प्रभावित नहीं दिखा। कुछ लोगों का मानना है कि कहानी ज्यादा नई नहीं लगती और कई कॉमिक सीक्वेंस पहले जैसी ताजगी नहीं दे पाते। वहीं कुछ यूजर्स ने स्क्रीनप्ले और हास्य के स्तर पर भी सवाल उठाए हैं।

फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। लंबे समय बाद इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। धमाल 4′ की एडिटिंग कुछ यूजर्स को पसंद नहीं और उन्हीं में से एक ने लिखा, ‘Dhamaal4 के मेकर्स इतने आलसी हैं कि बैक-स्टोरी दिखाने के लिए घटिया क्वालिटी के AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब के क्रिएटर्स इससे कहीं बेहतर काम करते हैं।’

धमाल 4 को मिला U/A 13+ सर्टिफिकेशन
धमाल 4′ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है। 143 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म को बिना किसी सीन को काटे मंजूरी दे दी गई है। बोर्ड ने सिर्फ कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने की सलाह दी है, जिनमें हाथ के दो अश्लील इशारों को बदलना और सात आपत्तिजनक शब्दों को हटाना शामिल था।

read more https://gbn24.com/nupur-sanon-got-engaged-to-stebin-ben-good-news-for-fans-in-the-new-year/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *