सुरक्षा प्रक्रिया अंतिम चरण में
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी देने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा किए गए ताज़ा निरीक्षण के बाद यह संकेत मिले हैं कि सुरक्षा से जुड़ी अधिकांश आपत्तियों का समाधान कर लिया गया है।
BCAS की टीम ने किया ताजा निरीक्षण
हाल ही में BCAS की विशेषज्ञ टीम ने एयरपोर्ट परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, सुरक्षा उपकरणों और निगरानी प्रणालियों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण में पहले उठाई गई कई अहम आपत्तियों को पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा मंजूरी के बाद उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी |
एयरोड्रम लाइसेंस का रास्ता लगभग साफ
सुरक्षा मानकों पर संतोषजनक प्रगति के बाद अब एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। यह लाइसेंस मिलने के बाद एयरपोर्ट से उड़ानों के संचालन की औपचारिक अनुमति मिल जाएगी, जो एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
घरेलू और कार्गो उड़ानों की होगी शुरुआत
एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद जेवर एयरपोर्ट से घरेलू यात्रियों की उड़ानों के साथ-साथ कार्गो सेवाओं की शुरुआत की जा सकेगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ा फायदा होगा।
पश्चिमी यूपी के विकास को मिलेगी रफ्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभर सकता है।
















Leave a Reply