Advertisement

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक 28 वर्षीय युवक मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को कई गोलियां लगी थीं और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस हमले में एक 27 वर्षीय मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में गोली लगी। AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश सहित कई संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जा सके।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए

Read More : https://gbn24.com/major-negligence-at-nuh-government-hospital-4-year-old-child-operated-on-the-wrong-leg/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *