Advertisement

नूंह के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 4 साल के मासूम के गलत पैर का कर दिया ऑपरेशन

नूंह के अस्पताल में 4 साल के मासूम के गलत पैर किया ऑपरेशन

नूंह के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 4 साल के मासूम के गलत पैर का कर दिया ऑपरेशन

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित मेडिकल लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक चार वर्षीय बच्चे के जिस पैर का ऑपरेशन होना था, उसकी बजाय डॉक्टरों ने दूसरे पैर की सर्जरी कर दी। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बच्चे के पिता आरिफ के अनुसार, उनके बेटे के बाएं पैर में फोड़ा (एब्सेस) था, जिसके इलाज के लिए 20 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी। लेकिन ऑपरेशन के बाद जब बच्चा बाहर लाया गया तो परिवार ने देखा कि जिस पैर में समस्या थी, उसकी जगह दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया गया था।

परिजनों का आरोप है कि गलती का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने अपनी भूल स्वीकार की और फिर बच्चे के सही पैर की भी सर्जरी की। इस घटना से परिवार सदमे में है और उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चार डॉक्टरों की जांच समिति गठित की है। अस्पताल के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि यह लापरवाही कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Read More: https://gbn24.com/rahul-gandhis-first-reaction-to-dharmendra-pradhans-resignation-the-time-has-come-to-remove-the-government/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *