Advertisement

सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर बॉलीवुड ने जताई चिंता, अभय देओल से लेकर जीनत अमान तक ने सरकार से की संवाद की अपील

सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर बॉलीवुड ने जताई चिंता

सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत पर बॉलीवुड ने जताई चिंता, अभय देओल से लेकर जीनत अमान तक ने सरकार से की संवाद की अपील

जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार 17वें दिन में प्रवेश कर गई है। जिस कारण उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है उनकी बिगड़ती तबियत ने बॉलीवुड जगत का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे उनके इस संघर्ष ने अब पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मंगलवार को वांगचुक की तबियत के जानकारी सोशल मिडिया पर साझा कर बताया की लम्बे समय से अन्न का त्याग करने की वजह से वांगचुक का वजन करीब 8.2 से 8.5 किलोग्राम तक कम हो गया है। उनका ब्लड प्रेशर 109/70 पर आ गया है और ब्लड ग्लूकोज लेवल गिरकर खतरनाक रूप से 67 mg/dL तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य की इस गंभीर और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए अब कई बॉलीवुड हस्तियां उनके समर्थन में आगे आई हैं और उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की है।

अभय देओल ने भी जाहिर किया दर्द
अभिनेता अभय देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी इस मुद्दे पर जागरूक रहने की अपील की।

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने सरकार से की सीधी अपील
वहीं, दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने भी इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में संवाद सबसे मजबूत माध्यम होता है और सरकार को वांगचुक की मांगों पर बातचीत शुरू करनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान द्वारा निभाया गया लोकप्रिय किरदार ‘फुंसुक वांगडू’ इन्हीं से प्रेरित है। अभिनेत्री ने चिंता जताते हुए कहा, ‘हमें एक ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो चुपचाप बैठकर अपने देश के महानतम विचारकों में से एक को दांव पर लगते हुए देखे। भारत में शांतिपूर्ण विरोध का एक लंबा इतिहास रहा है उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की बात सुनें और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।

नसीरुद्दीन शाह और अन्य गणमान्य हस्तियों का साझा बयान
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, ओमी वैद्य और लेखिका अरुंधति रॉय सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। सभी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए जल्द सकारात्मक पहल की उम्मीद व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल लगातार जारी है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में अभियान तेज हो गया है। कई लोग सरकार और वांगचुक के बीच जल्द संवाद शुरू होने की मांग कर रहे हैं ताकि स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

Read More: https://gbn24.com/surbhi-jyoti-reveals-her-daughters-name-it-has-a-special-connection-to-this-qubool-hai-character/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *