Advertisement

क्रिकेटर शिखर धवन Sophie Shine संग रचाएंगे शादी, संगीत की ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल

Shikhar Dhawan

अब शादी की तैयारी होने वाली है शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे शिखर धवन दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं | टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज में से एक धवन का पिछले कुछ समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अफेयर चल रहा है और दोनों ही अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं | भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने जनवरी में सगाई की थी। उस समय से ही फैंस शादी का इंतजार कर रहे थे।

चुपचाप शुरू हुए फंक्शन

शादी की तारीख को लेकर पहले कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। सिर्फ इतनी खबर थी कि शादी फरवरी में हो सकती है, लेकिन सही तारीख किसी को पता नहीं थी। फिर अचानक Shikhar Dhawan ने अपने संगीत की तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया। 19 फरवरी को शिखर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बड़ी खुशखबरी दी। अब साफ हो गया है कि वह जल्द ही Sophie Shine के साथ शादी करने जा रहे हैं।

संगीत की तस्वीरें हुईं वायरल

संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में Shikhar Dhawan और Sophie Shine दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। शिखर ने पारंपरिक अंदाज़ में शानदार आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह हमेशा की तरह स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं सोफी भी खूबसूरत एथनिक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही है। उनके चेहरे की मुस्कान साफ बता रही है कि यह पल उनके लिए कितना खास है।

पुराना रिश्ता खत्म, नया प्यार शुरू

आपको बता दें कि Shikhar Dhawan का उनकी एक्स वाइफ Ayesha Mukherjee के साथ साल 2023 में लंबे समय से चल रही अनबन के बाद तलाक हो गया था। इसके बाद पिछले साल धवन की जिंदगी में Sophie Shine की एंट्री हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ा दिया।

नई जिंदगी की शुरुआत

शादी के फंक्शन परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शुरू हुए हैं, जहां हर कोई इस खास मौके को साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रहा है । वहीं फैंस भी Shikhar Dhawan और Sophie Shine को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके चाहने वाले बेहद खुश और उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *