दिल्ली। अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमों तोड़ना को पड़ेगा भारी। दिल्ली में सरकार ने ट्रैफिक नियमो को लेकर कड़े कदम उठाने जा रही है। दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक नियमों को लेकर नए कानून बना रही है। अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमो को तोड़ने पर केवल आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द नहीं किया जायेगा, बल्कि उसको पाने के लिए आपको 2 दिनकी अनिवार्य ट्रेनिंग भी करनी पड़ेगी।
अगर आप भी दिल्ली में रहते है और आपके पास भी कार है। तो अब आपको ट्रैफिक नियमो को लेकर थोड़ा सावधान होना पड़ेगा। क्योंकि इन नियमों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ट्रैफिक नियमो के बार बार उलंघन करने वालो चालकों पर सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में हैं। नए नियम के तहत ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर कार चालक का ड्राइविंग लइसेंस छः महीने के लिए रद्द कर दिया जायेगा। इतना ही नहीं लइसेंस को दोबारा वापस लेन के लिए दो अनिवार्य ट्रेंनिग और काउंसिलिंग भी करनी होगी।
परिवहन विभाग ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार पहले ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सीमा 3 महीने थी। लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालकों में के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। कई लोग बार-बार ट्रैफिक नियमोँ को तोड़ते है ।साथ ही जुर्माना भरकर या फिर रद्द की अवधि पूरी होने के बाद वही गलती दोबारा करते हैं।
क्या है नया नियम?
नए नियम के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है या गंभीर ट्रैफिक अपराध करता है। तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस छ: महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। इसके बाद लाइसेंस वापस लेने के लिए दो दिन का ड्राइवर ट्रेनिंग कोर्स पूरा करना जरूरी होगा।
सरकार का कहना है कि इस ट्रेनिंग का मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में दोबारा जागरूक करना है।

किन लोगों पर होगी कार्रवाई?
यह नियम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। जैसे , तेज रफ्तार में वाहन चलाना, रेड लाइट तोड़ना, शराब पीकर गाड़ी चलाना , ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना। अगर कोई चालक बार-बार ऐसे नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
ट्रेनिंग में क्या सिखाया जाएगा?
दो दिन की इस ट्रेनिंग में लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों का पालन, सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाने और दुर्घटनाओं से बचने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही यह भी समझाया जाएगा कि छोटी-सी गलती किस तरह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?
दिल्ली में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं। इनमें से कई हादसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से होते हैं। सरकार का मानना है कि सिर्फ चालान काटने से लोगों की आदत नहीं बदलती। इसलिए अब नियम तोड़ने वालों को ट्रेनिंग देकर उन्हें जिम्मेदार चालक बनाने के बारे में जानकारी देंगे। सरकार का मानना यह भी है कि इस पहल से लोगों की सोच और व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।
एक दिन में 25 से 30 लाइसेंस दिल्ली में होते है रद्द
राजधानी दिल्ली में तेज रफ़्तार , शराब पीकर , रॉन्ग साइड से गाड़ी चलना और सड़को पर खतरनाक तरीके से स्टंट करना जैसे कई मामले मिलते है। जिसके बाद लगभग रोज 25 से 30 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किये जा रहे है। अधिकारियो के मुताबिक दिल्ली के कई वहां चालकअलग अलग राज्यों में भी ट्रैफिक नियमो का उलंघन कर रहे है। अगर बात सिर्फ़ राजस्थान की करे तो प्रतिदिन कई मानले दिल्ली के लाइसेंस रद्द करणे की सिफारिशें परिवहन विभाग को भेजीं जा रही है।
सड़क हादसों में होगी कमी
परिवहन विभाग का मानना है कि ज्यादातर दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी और लापरवाहियों की वजह से होती हैं। अगर नियम तोड़ने वालो सजा के जगह सही प्रकार से ट्रेन किया जाये तो शायद इन सड़क दुर्घटनाओं को काम किया जा सकता है
read more https://gbn24.com/horrific-road-accident-in-jaipur-speeding-trailer-runs-over-5-people-4-dead/















Leave a Reply