Advertisement

अल्फा’ ने पांचवें दिन पकड़ी रफ्तार, ‘बेबी डू डाई डू’ का रहा बुरा हाल, आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार

अल्फा' ने पांचवें दिन पकड़ी रफ्तार, 'बेबी डू डाई डू' का रहा बुरा हाल

अल्फा’ ने पांचवें दिन पकड़ी रफ्तार, ‘बेबी डू डाई डू’ का रहा बुरा हाल, आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार

आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ और ‘बेबी डू डाई डू‘ 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आलिया की फिल्म का जलवा बरकरार है और हुमा कुरैशी की मिस्ट्री-थ्रिलर की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती दिनों में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। वहीं ‘बेबी डू डाई डू’ का कलेक्शन पहले दिन से ही ठीक नहीं रहा है। आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी जगह बना रही है । रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ अभी भी बनी हुई है.

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने रिलीज के पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.25 करोड़ रुपये कमाई की । यह कमाई चौथे दिन के 3.85 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 10.4 प्रतिशत ज्यादा है, जिससे फिल्म ने वीकडेज़ में भी अच्छी पकड़ बनाए रखी है। पांच दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 50.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। पांचवें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गया। अगर घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर देखा जाए, तो ‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले पांच दिनों में दुनियाभर में 70.03 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बेबी डू डाई डू के 5वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बेबी डू डाई डू’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 36 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये रहा।
फिल्म की कमाई अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्म से मिल रही कड़ी टक्कर, दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ का असर इसकी कमाई पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में फिल्म के लिए आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करना आसान नहीं होगा।

बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ का दबदबा, ‘बेबी डू डाई डू’ पिछड़ी
फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘Alpha’ साफ तौर पर आगे नजर आ रही है। यदि वीकडेज़ में फिल्म इसी तरह स्थिर प्रदर्शन करती रही, तो आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और मजबूत हो सकता है। दूसरी ओर, ‘Baby Do Die Do’ के लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रही है। फिल्म बेबी डू डाई डू की स्क्रिप्ट दर्शको को सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं हो पा रही है तो वही दूसरी ओर फ्लिम अल्फ़ा दर्शको के दिल में छा गई गई है अब आगे देखना यह है की फिल्म अल्फ़ा कब तक दर्शको के दिल पर राज करती है? और फिल्म बेबी डू डाई डू दर्शको को कितना आकर्षित कर सकती है

Read More:https://gbn24.com/land-dispute-turns-violent-actor-pankaj-tripathis-elder-brother-attacked-attempt-made-on-his-life/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *