Advertisement

खान सर को बड़ी राहत, बिहार कोचिंग मारपीट मामले में मिली अग्रिम जमानत

खान सर को बड़ी राहत, बिहार कोचिंग मारपीट मामले में मिली अग्रिम जमानत

खान सर को बड़ी राहत, बिहार कोचिंग मारपीट मामले में मिली अग्रिम जमानत

पटना: बिहार के चर्चित और प्रसिद्ध शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को कोचिंग संस्थान के बाहर हुए मारपीट और फायरिंग मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना की अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) दे दी है। उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी इसी मामले में जमानत मिल गई है। फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी का खतरा अदालत के इस फैसले के बाद टल गया है।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला 2 जून की रात का है, जब पटना स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान फायरिंग होने की भी बात सामने आई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल फैल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार खान सर ने कुछ असामाजिक तत्वों और प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया था कि उनकी कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ और फायरिंग की गयी है। हालांकि बाद में वे अपने पहले दिए हुए बयान से पलट गए।

बॉडीगार्ड्स की फायरिंग के बाद बढ़ी मुश्किलें

जांच के दौरान कुछ वीडियो में यह सामने आया की खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स हवा में फायरिंग कर रहे थे। जिसके बाद दोनों सुरक्षा कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फॉरेंसिक जांच के लिए उनके हथियारों को भेजा गया। इसी आधार पर खान सर का नाम भी इस मामले में जोड़ा गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। हालांकि बाद में अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत दी थी।

ज्ञान बिंदु कोचिंग से भी जुड़ा विवाद

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद और उनके कुछ कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए गए थे। रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में यह मामला तब और चर्चा में आया, जब रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत की खबर सामने आई।

पहले भी मिल चुकी है कानूनी राहत

यह पहली बार नहीं है जब खान सर को इस मामले में राहत मिली हो। इससे पहले भी अदालत उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा चुकी थी। अब अग्रिम जमानत मिलने के बाद उन्हें एक और बड़ी कानूनी राहत मिली है।

इस वजह से भी थे खान सर चर्चे में

कुछ समय पहले खान सर का नाम उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान भी चर्चा में आया था। अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने खान ग्लोबल कोचिंग की एक शाखा में नियमों की अनदेखी मिलने पर उसे सीज कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार यह कोचिंग तीन मंजिला इमारत में संचालित हो रही थी, जहां कई खामियां पाई गई थीं।

read more https://gbn24.com/a-case-like-jyoti-maurya-in-bihar-did-she-sell-her-land-to-become-a-teacher-and-then-leave-her-husband-as-soon-as-she-got-a-job/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *